भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक व सिनेस्टार रितेश पांडे और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म मजनुआ की अंतिम चरण की शूटिंग पूरी हो गई है। जहां पहले चरण की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ख़ूबसूरत एवं पर्यटन स्थलों पर की गई है, वहीं दूसरे चरण की शूटिंग मुंबई के कई रमणीय व मनोरम स्थानों पर की गई है। प्रेम कथाओं पर आधारित अच्छी विषय वस्तु को लेकर बड़े कैनवास पर निर्मित की जा रही इस फिल्म में रितेश पांडे और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री सिनेप्रेमियों को खूब लुभाने वाली है। फिल्म देखकर लोग बरबस ही कह उठेंगे कि अक्षरा सिंह के प्यार में रितेश पांडे बनें मजनुआ। दोनों कलाकार की रोमांटिक जोड़ी फिल्म में कमाल की हैं। फिल्म के निर्माता रोहित कुमार कौशल, बड़े भाई मन्नू हैं। पूरी तरह से साफ सुथरी, सम्पूर्ण पारिवारिक इस फिल्म के निर्देशक आशीष यादव हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी, असोसिएट डायरेक्टर नटवर नागर हैं। सहायक निर्देशक दीपक सिंह, अमर गुप्ता, अनिल लकड़ा, बीरमल कुमार, चन्दन सिंह, उपासना हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, सुमित सिंह चन्द्रवंशी व राजकुमार साहनी हैं। नृत्य रामदेवन, ज्ञान सिंह का है। प्रोडक्शन आर के टीम वर्क का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म मजनुआ में मुख्य भूमिका में रितेश पांडे, अक्षरा सिंह, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, देव सिंह, जगत (गोलू), मधु सिंह राजपूत, लोटा तिवारी, इंद्रजीत सिंह, राजेश तोमर, नीलम पांडेय, नवल किशोर, नीलम यादव हैं।
from Bhojpuri XP http://bit.ly/2UKS71J
0 comments: