Samar Singh का नया गाना साड़ी झमकऊवा रिलीज होते हुआ वायरल

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Samar Singh का नया गाना साड़ी झमकऊवा रिलीज होते हुआ वायरल. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Samar Singh का नया गाना साड़ी झमकऊवा रिलीज होते हुआ वायरल

भोजपुरी माटी की खुशबू को महकाते हुए खाटी देसी भोजपुरी गीत गाकर स्टारडम हासिल करने वाले यूट्यूब किंग समर सिंह ने नया कीर्तिमान स्थापित करने के साथ ही साथ एक अलग इतिहास रच दिया है। समर सिंह एक अलग अंदाज में धमाकेदार नया गाना साड़ी झमकऊवा अपने चाहने वालों के बीच लेकर आये हैं। जोकि रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है। यह मधुर गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने को लिखा है आलोक यादव ने और संगीतकार हैं रोशन हेगड़े ने।


गौरतलब है कि करोड़ों दिलों पर राज कर रहे समर सिंह के गानों का प्रस्तुतिकरण सबसे अलग होता है। वे अपने गानों की शूटिंग गांव-देहात में खपरैल के बने घर के सामने करते हैं, जिसमें गांव की झलक और खाटी भोजपुरी माटी की भनक दिखती है, जिससे लोग खुद ब खुद जुड़ जाते हैं। पिछले साल का सुपरहिट चइता गाना सइयां धरावेला थरेसर के वीडियो में समर सिंह देसी बनियान, लुंगी और गमछा में देहाती ठुमका लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुए। इस गाने ने रातों रात समर सिंह को स्टार बना दिया था। आज उनके नक्शे कदम पर भोजपुरी अल्बम के मेकर चलने लगे हैं। उनके अथक प्रयास और परफॉर्मेंस ने भोजपुरी अल्बम के गानों की रूप रेखा ही बदल दी है। समर सिंह के देसी अंदाज़ में गाये हुए गीतों के हिट होने पर अब हर कोई देहाती व धोबी गीत पर आधारित भोजपुरी अल्बम के गाने बनाने लगे हैं। भोजपुरी अल्बम के गानों की मेकिंग में इतना बड़ा बदलाव लाने का पूर्णतः श्रेय समर सिंह को जाता है। इस मिल रही कामयाबी पर समर सिंह अपने चाहने वालों व संगीप्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद देते हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2VzE5T8
Previous Post
Next Post

0 comments: