Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani आपस में लाठी लेकर एक दूसरे से भिड़ गए

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani आपस में लाठी लेकर एक दूसरे से भिड़ गए. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani आपस में लाठी लेकर एक दूसरे से भिड़ गए

दो बड़े स्‍टार की रायवलरी और कोल्‍ड वार के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। मगर जब कोई स्‍टार लाठी लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े, ऐसा शायद ही आपने देखा होगा। लेकिन ये हुआ भोजपुरी फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’ के सेट पर, जब सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवनी एक दूसरे पर ताबड़तोड़ लाठी बरसाते नजर आये। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं और वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की ‘लिट्टी चोखा’ की शूटिंग सितंबर में शुरू हुई है और इसमें दोनों का एकदम अलग अंदाज देखने को मिलेगा। खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के इस वीडियो को फैन ने शेयर किया है, जिसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी हैं और एक दूसरे पर लाठी से हमला कर रहे हैं।

काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी है। काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव जब भी साथ आते हैं, धमाल मचा जाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हमेशा रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली यह जोड़ी कुछ एक्शन करती नजर आ रही है।

बता दें कि काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को परदे पर उकेरा जाएगा। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी, क्योंकि लिट्टी चोखा शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। फिल्म में मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा, निर्देशक पराग पाटिल और पीआरओ रंजन हैं।

The post Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani आपस में लाठी लेकर एक दूसरे से भिड़ गए first appeared on Bhojpuri XP.



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2SODDzi
Previous Post
Next Post

0 comments: